KorbaCrime

Breaking News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चे की चोरी, महिला बच्चा लेकर फरार, अस्पताल में मचा हड़कंप !

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज दोपहर 4 माह के बच्चे की चोरी हो गई। चोरी एक महिला ने की उसे वार्ड में भर्ती महिला मरीज की मां ने बच्चे को थोड़ी देर पकड़ने के लिए दिया था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्चा चोरी का पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस बच्चा चोर महिला की पतासाजी कर रही है। उरगा थाना अंतर्गत कुरुडीह गांव निवासी अंजू बीमार होने पर कुछ दिन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती है। जो अपने साथ अपने 4 माह के बच्चे को साथ रखी हुई थी। दो-तीन दिन से आ रही एक महिला उनके पास पहुंच कर बच्चे को गोद में उठाकर खिलाया करती थी। वह महिला अस्पताल में उसके परिजन भर्ती है कहकर बताया करती थी। इसके बाद बच्चे की नानी के साथ काफी घुलमिल गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए आज दोपहर वह बच्चे को लेकर लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस बच्चे की तलाश में महिला की पतासाजी कर रही है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button