ChhattisgarhKorba

नवनिर्मित नेशनल हाईवे 149B में करोड़ों खर्च, पर्यावरण पर ध्यान नही, पानी और रखरखाव के अभाव में दम तोड़ रहे हजारों पौधे !

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग 149B इन दिनों लगातार सुर्खियों में है नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए इस सड़क पर मौजूद हजारों की संख्या में सड़क किनारे लगे पौधे को उखाड़ फेंका गया था जिसके बदले में विभाग ने ठेकदार के माध्यम से हजारों पौधे रौंपे थे परंतु देखरेख के अभाव में ये पौधे दम तोड़ रहे है।

पानी के अभाव में दम तोड़ रहे पौधे !

नेशनल हाईवे पर ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे पौधों की देखरेख नहीं करने का मामला सामने आया है पानी के अभाव में हज़ारों पौधे सूखकर मर रहे है। कोरबा-चांपा चौड़ीकरण में काटे गए पेड़ों के बदले लगाए गए पौधों की देखरेख नहीं की जा रही है। पौधे के जीवित नहीं रखने से पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है। गौरतलब है कि फरसवानी, उच्चभीट्टी, पताडी, उरगा क्षेत्र में कई बड़े संयंत्र स्थापित है जिनसे निकलने वाले प्रदूषण से आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।

करोड़ों रुपए खर्च बावजूद देखरेख नहीं !

विभाग ने पौधरोपण के लिए कई करोड़ों रुपये का फंड उपयोग किया गया है, लेकिन कुछ पौधे ही जीवित हैं। स्थानीय लोगों ने इसपर नाराजगी जताई और कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद पौधों की देखरेख नहीं की जा रही है। एनएचएआई को पौधों की देखरेख करनी चाहिए।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!