KORBA : भाजपा के शासन में गौ माताओं का हाल बेहाल, न गौठान में जगह न घरों में, कोरबा-चांपा मार्ग में अज्ञात वाहन के रौंदने से 3 गायों की मौत !

कोरबा (समाचार मित्र) राज्य में दोबारा भाजपा को सत्ता मिलने पर लोगों ने बड़े कयास लगाए थे कि गौ माताओं को वो मान सम्मान मिलेगा जो गौ माताओं को कभी नहीं मिला है, परंतु हुआ इसका उल्टा। सम्मान तो बहुत दूर की बात है उन्हें न तो गठानों में और न ही घरों में स्थान मिल पा रहा है। पशुओं/मवेशी नियंत्रण में शासन प्रशासन का ध्यान नहीं, जिससे न केवल पशु बल्कि यात्री भी दुर्घटना का शिकार हो रहे है। कांग्रेस शासन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौ माताओं के लिए अगल से नरवा, गरवा, घूरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से गौठान व्यवस्था कर पशुओं को संरक्षित करने का अच्छा प्रयास किया हालांकि कुछ कमियां उसमें भी थी परंतु प्रयास किया गया। भाजपा शासन में अबतक प्रयास भी नजर नही आता जमीनी स्तर पर गौ माताओं को सुरक्षित रखने एवं उनके रक्षा के लिए कोई सार्थक कदम उठाते नहीं दिख रहा है।
कोरबा-चांपा मार्ग के फरसवानी के पास भारी वाहन ने रौंदा, 3 गायों की मौत ।
नेशनल हाईवे 149बी कोरबा-चांपा के ग्राम फरसवानी बस स्टैंड के पास अज्ञात भारी वाहन ने 3 गायों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीनों गौ माताओं की मौत हो गई। घटना से गौ सेवकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सड़कों पर रोज हो रहे हादसे, रोकने में शासन प्रशासन नाकाम !
तेज रफ़्तार वाहनों से प्रतिदिन पशुओं एवं पशुओं की वजह से यात्रियों का भी दुर्घटना हो रहा है जिसे रोकने में शासन प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
पशु चिकित्सकों से ज्यादा ईलाज और देखभाल कर रहे गौ सेवक !
नेशनल हाईवे कोरबा चांपा मार्ग के कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मवेशी दुर्घटना का शिकार हो रहे है जिसकी सुरक्षा के लिए कोई सार्थक कदम अब तक जमीनी स्तर पर नजर नहीं आता। दुर्घटना के शिकार मवेशियों के उपचार के लिए सरकारी पशु चिकित्सक ध्यान नहीं देते और उपचार के लिए समय पर उपस्थित नहीं होते। हज़ारों रुपए शासन द्वारा सैलरी पाने वाले चिकित्सक मवेशियों का उपचार नहीं करते और सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ही कार्यालयों में बैठते है। उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्र के गौ सेवकों द्वारा निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।
गौ सेवकों ने कहा गौ माताओं को रौंदने वाले वाहनों का पता लगाएंगे, और कराएंगे FIR !
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले भारी वाहनों पर गौ सेवकों में भी आक्रोश व्याप्त है और धीरे धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोरबा चांपा मार्ग में गौ सेवक सक्रिय है और पशुओं को रौंद कर भागने वाले भारी वाहनों का अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगाया जाएगा जिससे FIR दर्ज कराने एवं कानूनी रूप से सजा दिलाने में मदद मिल सके।





