कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज दोपहर 4 माह के बच्चे की चोरी हो गई। चोरी एक महिला ने की उसे वार्ड में भर्ती महिला मरीज की मां ने बच्चे को थोड़ी देर पकड़ने के लिए दिया था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्चा चोरी का पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस बच्चा चोर महिला की पतासाजी कर रही है। उरगा थाना अंतर्गत कुरुडीह गांव निवासी अंजू बीमार होने पर कुछ दिन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती है। जो अपने साथ अपने 4 माह के बच्चे को साथ रखी हुई थी। दो-तीन दिन से आ रही एक महिला उनके पास पहुंच कर बच्चे को गोद में उठाकर खिलाया करती थी। वह महिला अस्पताल में उसके परिजन भर्ती है कहकर बताया करती थी। इसके बाद बच्चे की नानी के साथ काफी घुलमिल गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए आज दोपहर वह बच्चे को लेकर लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस बच्चे की तलाश में महिला की पतासाजी कर रही है।
Related Articles
पत्रकारिता के भीष्म पितामह देहदानी प्रदीप महतो का निधन, दशकर्म में पुत्र और पुत्र वधु ने भी कर दी देहदान की घोषणा, पत्नी ने किया नेत्रदान, पूरे परिवार ने प्रस्तुत किया समाजसेवा की नई मिसाल !
October 16, 2024
सरपंच काट रहे करतला जनपद के चक्कर, समय से पहले कार्य पूर्ण करने वालो को नही मिलता समय पर भुगतान, सरपंच संघ अध्यक्ष का बड़ा आरोप !
October 7, 2024
करतला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, महिला एवं बाल विकास विभाग रिक्त पदों पर कर रहा भर्ती ।
September 26, 2024
KORBA : लैंको अमरकंटक प्लांट हुआ अदानी ग्रुप का, अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई पूर्ण।
September 22, 2024