KorbaKartala

मिड-डे-मिल मामला : करिल की सब्जी खाने से 14 छात्रों की हुई थी तबीयत खराब, BEO ने भेजा कार्यवाही के लिए ये प्रस्ताव!

करतला। कोरबा जिले के करतला विकासखंड अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बीरतराई में बीते दिनों हुए फूड पॉइजनिंग घटना से 14 छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी, जिसमें से 8 बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ईलाज के लिए भेजा गया था। अभी सभी बच्चों की तबियत ठीक हैं। आपको बता दे की रसोइया ने उस दिन करिल की सब्जी बनाई थी जबकि करिल की सब्जी शासकीय मिड- डे – मिल की मैनू में सामिल ही नही है। लापरवाही बरतने वाले प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिनपर संतोष जनक जवाब नही मिलने से करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय ने प्रधानपाठक की पदोन्नति रोकने हेतु प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा को भेजा है।

महिला समूह पर भी कार्यवाही हेतु प्रस्ताव!

वही BEO श्री पाण्डेय ने बताया कि रसोइयों सहित खाना पकाने वाली महिला स्व सहायता समूह को हटाने का प्रस्ताव भी जिला अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button