Janjgir-Champa

होली पर्व को लेकर चाम्पा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र !

जांजगीर चाम्पा (समाचार मित्र) रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से थाना चाम्पा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशांत पटेल तहसीलदार चाम्पा एवं अशोक वैष्णव थाना प्रभारी द्वारा की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तहसीलदार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमों का पालन करें। वहीं थाना प्रभारी ने डीजे एवं तेज आवाज पर नियंत्रण, नशे में हुड़दंग न करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!