मौसम ने ली करवट, उपार्जन केन्द्रों में 5 लाख 18 हजार क्विंटल धान जाम, प्रशासन हुआ सख्त, जल्द उठाव के निर्देश !

कोरबा (समाचार मित्र) जिले के धान उपार्जन केंद्रों में वर्तमान में लगभग 5 लाख 18 हजार क्विंटल धान पडा हुआ है। बदलते मौसम और संभावित बारिश को देखते हए प्रशासन ने धान का जल्द से जल्द उठाव सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार दोपहर को हुईं हल्की बारिश ने समितियों की टेंशन बढा दी है। मौसम में अंचानक आए बदलाव और बादलों की आवाजाही के बीच खरीदी केंदों में खुले में पड़े धान भीगने की चिंता सता रही है।
जिला कलेक्टर ने सभी केंद्रवार समीक्षा कर प्रतिदिन उठाव की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए
गए हैं। साथ ही तिरपाल, सरक्षित स्टैकिंग
और जल निकासी, की समुचित व्यवस्था
और धान को तिरपाल से ढक कर रखने
सुनिश्चित करने को भी कहा गया है, ताकि
नमी से धान की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
यदि शीघ्र उठाव नहीं हआ तो नमी के
कारण धान खराब होने की आशंका है.,
जिससे ‘ शासन को आर्थिक क्षति और
” किसानों को भुगतान में देरी जैसी
समस्याओं का सामना करना पड़ सकता
है। प्रशासन ने मिलर्स को भी तय समय-
सीमा में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी
है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के
विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन नेस्पष्ट किया है कि किसी भी उपार्जन कैंद्रमें धान का अनावश्यक भंडारण स्वीकारनहीं किया जाएगा। दिशा निर्देशों की अवहेलना करने पर सम्बंधित अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।