Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कौन है BJP का प्रत्याशी, क्या दोनों है रिश्तेदार, जानें पूरी बात इस ख़बर में !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। भाजपा ने तो 17 अगस्त को अपनी पहली सूची जारी करके चुनावी शंखनाद बजा दिया है।

एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 21 लोगों क इनाम शामिल है। भाजपा के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में साहू समाज के चार लोगों का नाम भी शामिल है।

विजय बघेल होंगे उम्मीदवार

यहां देखने वाली बात ये हैं कि, भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्रों सीट में मुख्यमंत्री के खिलाफ़ जो छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण में से एक सीट हैं यानी की पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मदीवार बनाया गया है। बता दें कि, वर्तमान में पाटन से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया भी था।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पाटन सीट से जिस नाम का ऐलान किया है वह बेहद दिलचस्प है। दरअसल भाजपा ने यहाँ से अपने मौजूदा दुर्ग सांसद और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख विजय वघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह यह तय है कि पाटन में इस बार बघेल वर्सेस बघेल की लड़ाई देखने को मिलेगी। टिकट फाइनल होने के बाद विजय बघेल ने सबसे पहले आईबीसी24 से बात की और राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय बघेल ने साफ किया कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का जो मौक़ा उन्हें दिया है उसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते है। विजय बघेल ने पिछली बार जिस तरह से उन्होंने दुर्ग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी दी थी वैसे ही पटखनी इस बार भी वह देंगे। उनके लिए सीएम की सीट कोई वीआईपी सीट नहीं है। पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरा करेंगे। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है, जो हाल आज देशभर में कांग्रेस का है, वही हाल इस बार छत्तीसगढ़ में भी होगा। विजय बघेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। अब वह इस कालिख को केमिकल से भी साफ़ करेंगे तो होने वाला नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।

चाचा भतीजे में चुनावी जंग !

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संसद विजय बघेल में चाचा भतीजे का रिश्ता है। विजय बघेल पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. और अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पाटन से वर्तमान में विधायक है अगर वह भी पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो चाचा और भतीजा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button