भाजपा के प्रदेश संगठन ने किया ‘किसान मोर्चा’ के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, कोरबा जिले में किसे मिली जिम्मेदारी !

कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम ने कोरबा जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के साथ लंबे समय से सक्रिय राजनीति करने वाले रामनारायण शराफ़ को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है।


किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष बनने की खबर छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित अन्य जिलों से आई है, जहां रामनारायण शराफ़ को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह की जिला जांजगीर चांपा से भुनेश्वर साहू की नियुक्ति और अन्य जिलों में भी नियुक्तियां की गई हैं । नियुक्ति के सम्बन्ध में ऊपर लिस्ट में देखा जा सकता है।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य किसानों के मुद्दों को मजबूत करना और पार्टी की पकड़ को गांवों और किसानों के बीच और अधिक मजबूत करना है। नए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें और उनकी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखें ।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री शराफ ने कहा कि उनको किसान हितैषी सरकार में किसानों की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों एवं भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाने और उसे सुलझाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास दिलाया है कि संगठन में दिए गए प्रत्येक दायित्वों का निर्वहन वो ईमानदारीपूर्वक और समय पर करेंगे जिससे संगठन की मजबूती और बढ़ सकें।