KartalaKorba

भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों ने ननकीराम कंवर एवं विकास महतो से की सौजन्य मुलाकात, वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद।

कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी ने जिले के कुल 24 मंडल में से 20 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बरपाली, करतला सहित फरसवानी के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आज कोरबा निवास स्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर एवं विकास महतो से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे। विकास महतो ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। मंडल अध्यक्षों ने अपने समर्थकों सहित पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपना आभार जताया और मिठाई खिलाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान करतला मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल, फरसवानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार तथा बरपाली के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के रूप में रामनारायण शराफ, पौराणिक तिवारी, झामलाल साहू, रवि साहू, परदेशी बिंझवार, संतोष राठौर, लेखराम सोनवानी, उत्तम यादव, सौरभ, समर, रमाकांत साहू, साहिल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button