KorbaKartala

भाजपा करतला मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से रामकुमार गबेल बने मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी मंडल करतला की आवश्यक बैठक गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन करतला में आयोजित की गई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम बोतली निवासी रामकुमार गबेल को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। भाजपा पार्टी के प्रदेश के संगठन अधिकारी आरिफ़ खान बंद लिफ़ाफे में मनोनीत अध्यक्ष का नाम लेकर बैठक में पहुंचे थे। जहां लिफाफा खोलने पर रामकुमार गबेल को सर्वसम्मति से जिला एवं राज्य के अधिकारियों के सहमति से मंडल अध्यक्ष के पद पर चुना गया। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं रामकुमार गबेल के नाम की घोषणा होते ही बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों का ताता लग गया। अध्यक्ष बनाए जाने पर विवेकानंद नंदे, मजीद खान, राजेंद्र राठिया, आकाश सक्सेना, रामशंकर राठौर, नागेंद्र ठाकुर, कमलेश राय, नटवर शर्मा, सुशील राय, वीरेंद्र राठिया, कन्हैया गबेल, रामेश्वर राठिया, शिव राठिया, रामकुमार राठिया, प्रेमचंद पटेल, विमल जायसवाल, प्यारेलाल कंवर, शत्रुहन कंवर, रतिराम साहू, तोमेश्वर राठिया, सूरज नंदे, अनुज प्रताप सहित अन्य सहयोगी मंडल कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि रामकुमार गबेल सरल स्वभाव के धनी है और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते है। मनोनीत मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल ने बताया कि उनके मंडल अध्यक्ष बनने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए वे अपनी सभी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button