KorbaKartala

प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा छत्तीसगढ से गितेन्द्र जायसवाल बने सह मीडिया प्रभारी, सचिव संघ करतला ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से गितेन्द्र कुमार जायसवाल सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । ज्ञात‌ हो की पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ एतद द्वारा अपने संगठन में मजबूती प्रदान करने अपने मांगों को उचित स्थान पर रखने हेतु निम्न सदस्यों को उनके नाम के समुख अंकित पद पर कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है।प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से गितेन्द्र कुमार जायसवाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया है ,एवं उक्त सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एंव निष्ठापूर्वक करेगें।विदित हो की सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिती के पदेन सदस्य होगें। गितेन्द्र कुमार जायसवाल के प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा में सह मीडिया प्रभारी बनने पर उनके चाहने वालो में काफी हर्ष एवं खुशी का माहौल है। ये अपने संघ एवं विकास के उत्थान के लिए हमेशा से तत्पर रहते आ रहे है।

प्रदेश पंचायत सचिव संघ, ब्लॉक करतला के समस्त सदस्यों ने गितेंद्र जायसवाल को उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button