Blog
पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, EVM से होंगे निकाय चुनाव, बैलेट पेपर से पंचायत चुनाव, अच्छा संहिता कब ?

रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है अब कभी भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। राज्य सरकार ने नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नागर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर राजपत्र में प्रकाशन किया है।


EVM से होंगे नगरीय निकाय चुनाव चुनावबता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन कर बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था, जिसके बाद अब साय सरकार ने इस नियम में संशोधन करते हुए इस बार EVM से चुनाव कराने का निर्णय लिया है, जिसका भी राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।
















































