KorbaKartala

दूसरों को प्रेरणा देने वाले शिक्षक ने ही लगा ली फांसी, घर पर झूलती मिली लाश, मौत का कारण अज्ञात, जांच शुरू !

कोरबा (समाचार मित्र) जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढिटोरी से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे शिक्षक इंद्र सिंह कंवर ने घर के अंदर ही यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक शिक्षक को शराब की लत थी और आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।शिक्षक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अब सवाल ये है – क्या यह सिर्फ नशे का असर था या इसके पीछे कोई और गहरी वजह छिपी है? पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!