जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ हसदेव के हीरो कार्यक्रम के नये जिला समन्वयक बने विनोद कुमार साहू, ब्लॉक समन्वयक एवं स्वयं सेवकों ने किया स्वागत।
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम में नए ज़िला समन्वयक के रूप में श्री विनोद कुमार साहू जी का नियुक्ति होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार साहू जी उपस्थित रहे एवं हसदेव के हीरो कार्यक्रम के सक्रीय स्वयं सेवकों की उपस्थिती रही जिसमें अकलतरा विकास खंड समन्वयक नरेन्द्र कश्यप एवं बम्हनीडीह विकास खंड समन्वयक तरुण कुमार साहू तथा हसदेव के हीरो कार्यक्रम के स्वयं सेवकों में अमन सोनी,प्रदीप राठौर, धनंजय निर्मकल,विशाल पटेल, गजानंद कंवर, सुरेंद्र कंवर, योगेश कंवर,दुर्गेश निषाद, पायल पटेल,प्रिया मांझी,निराली राजपूत, चेतन पटेल, खुशबूराज पटेल सहित और अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।
















































