Janjgir-ChampaBalodaBamhanidihNavagarh

जांजगीर-चांपा: अवैध गतिविधियों के खिलाफ जांजगीर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, विभिन्न थानों से 8 आरोपी हुए गिरफ्तार।

पोंड़ी से अमन सोनी की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पीलाने के खिलाफ कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना बम्हनीडीह में 01 आरोपी के विरूद्ध, थाना चाम्पा में 04 आरोपियों के विरूद्ध, थाना अकलतरा में 01 आरोपी के विरूद्ध, थाना नवागढ़ में 02 आरोपियों के विरूद्ध सार्वजनिक जगह पर शराब पीने / पीलाने का साधन उपलब्ध कराये पायें जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुल सिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरी. सत्यकाला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़, निरी मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी ने नाम इस प्रकार है (01) मनीराम उम्र 23 साल निवासी सोनईडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा। (02) संतोष कुमार सिंह उम्र 40 साल निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा। (03) अनिल कुमार राठौर उम्र 30 साल निवासी सकरेली थाना बाराद्वार जिला शक्ति। (04) अभिषेक श्रीवास उम्र 24 साल निवासी मुड़पार चौकी मानिकपुरी जिला कोरबा। (05) दिनेश चौहान उम्र 23 साल निवासी मुड़पार चौकी मानिकपुरी जिला कोरबा। (06) दुर्गा प्रसाद बरेठ उम्र 29 साल निवासी पुराना कालेज रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा। (07) रामलाल कश्यप उम्र 33 साल निवासी बस स्टेंड नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा। (08) दिलेश्वर कश्यप उम्र 24 साल निवासी नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!