
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत में गुमिया में सरपंच का फर्जी सील और हस्ताक्षर कर उपसरपंच पति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बरपाली ओमप्रकाश उर्फ़ राजू साहू के खिलाफ़ फर्जी शिकायत करने का मामला सामने आया है। गुमिया सरपंच गौतम प्रसाद बियार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की है। दअरसल मामला ये है कि ग्राम पंचायत ग़ुमिया में चारागाह और गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत सरपंच एवं अन्य स्थानीय लोगों ने मिलकर जनदर्शन में किया है। कुछ दिनों बाद जब मामला संज्ञान में आया तो सरपंच गौतम प्रसाद बियार द्वारा अपने ही पदनाम और सील से दस्तावेजों में हस्ताक्षर देख हैरान हो गए । मामले में सरपंच ने फर्जी कुटरचना से तैयार शिकायत पत्र के खिलाफ़ जांच कराने जिला कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायत पत्र में सरपंच ने इस बात का उल्लेख किया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बरपाली ओमप्रकाश उर्फ़ राजू साहू के साथ मिलकर गांव में कई विकास कार्य किए है। जिस शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई है उसको ओमप्रकाश साहू के कथित मामा फिरतराम द्वारा उन्हें 15 वर्ष पूर्व ही प्रदान कर दिया गया था जिसपर राजू साहू द्वारा कई वर्षों से कब्ज़ाकाश्त कर खेती किसानी करते आ रहे हैं। उक्त भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पूर्णतः निराधार और फर्जी है।

बदनाम करने की नियत से कर रहे फर्जी शिकायतें !
सरपंच गौतम प्रसाद बियार ने अपने शिकायत पत्र में उनके और मंडल अध्यक्ष राजू साहू के बीच आपसी संबंध को खराब करने के उद्देश्य से शिकायत करने के बात की जा रही है। शिकायत पत्र में उल्लेख है को पूर्व में भी सरपंच और मंडल अध्यक्ष बरपाली राजू साहू को बदनाम करने के लिए गांव से गुजरने वाले भारी वाहनों को रुकवाकर अवैध वसूली की जा रही थी। सरपंच ने अपने फर्जी हस्ताक्षर और सील का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ़ जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की शिकायत की है।
