कोरबा : ग्राम फरसवानी में 25 से 31 मई तक पांच कुण्डीय श्री विष्णु यज्ञ, श्री शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा, मूल पाठ एवं भंडारा का आयोजन, कलश यात्रा आज ।

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी में 25 मई से 31 मई तक पांच कुण्डीय श्री विष्णु यज्ञ, श्री शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा, मूल पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित पौराणिक तिवारी के मार्गदर्शन में आज शाम से हाई स्कूल प्रांगण फरसवानी से कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य भर से सम्बंधित लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है जिसमें ग्रामवासियों का विशेष योगदान होगा।

क्यों हो रहा इतना बड़ा आयोजन!
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित पौराणिक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों के जीवन में कष्टों से मुक्ति, सुख-शांति, घर परिवार में कलेश से असफलता, सर्वरोग नाश, पितृदोष, धन प्राप्ति, व्यापार वृद्धि, रोजगार प्राप्ति संतान प्राप्ति सहित जन कल्याण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
शामिल होंगे राज्यभर से प्रसिद्ध यज्ञाचार्य ।

सात दिनों तक लगातार चलने वाले इस यज्ञ में राज्य भर से प्रसिद्धि प्राप्त यज्ञाचार्य शामिल होंगे जिसमें मुख्य रूप से पं. निरंजन पाण्डेय (बिलाईगढ़), पं. वैभव तिवारी (बिलासपुर), पं. आकाश पाण्डेय (संभलपुर), पं. संजय दुबे (रायगढ़), पं. रूपक तिवारी (वैदिक), पं. रूपेंद्र तिवारी (बिलासपुर), पं. पवन पाठक (चांपा), पं. सुनील पाण्डेय (शास्त्री), पं. सुमित पाण्डेय (भगवती), पं. पौराणिक तिवारी (भगवती धर्म जागरण संयोजक), पं. सुभाष पाण्डेय (संस्कृत M.A), आचार्य प्रवर श्री, अयोध्या प्रसाद तिवारी, पं. लक्ष्मी प्रसाद दुबे, पं. संतोष तिवारी, पं. बबला महाराज, पं. सुरेश अवस्थी, पं. चंद्रिका तिवारी, पं. अरुण तिवारी, पं. तुषार दुबे, पं. हितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य यज्ञाचार्यों द्वारा यज्ञ सम्पन्न होगा।
भक्तों के लिए श्री शिव महापुराण एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन।

25 मई से 31 मई तक आयोजित इस विशाल यज्ञ कार्यक्रम के बीच भागवत ज्ञान के लिए श्री शिव महापुराण एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी रखा गया है। पण्डित संजय दुबे (शास्त्री) जो की पण्डित स्व. रामकांत जी (सीपत वाले) के शिष्य है के मुखार बिंदु से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। वहीं श्रीधाम वृन्दावन से आए डॉ. श्याम सुंदर परासर महाराज के शिष्य पण्डित योगेशचंद्र पाण्डेय (शास्त्री) जी जिन्होंने संस्कृत में M.A किया है के मुख से सुनने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में शामिल होंगे क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि !
इस कार्यक्रम में कोरबा एवं राज्य भर से कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे जिसमें मुख्य रूप से ननकीराम कंवर पूर्व गृह एवं जेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, लखन देवांगन उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, ज्योत्सना चरण दास महंत सांसद कोरबा भारत सरकार, फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर क्षेत्र शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शकुंतला कंवर (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा), विकास महतो प्रदेश मंत्री भाजपा, श्रीमती संजू दीदी राजपूत महापौर कोरबा नगर निगम, मनोज शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा, गोपाल मोदी जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा। अति विशिष्ट अतिथियों में पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा, श्रीमती अशोका विश्राम कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, मनोज झा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करतला और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में फिरंत पप्पू राठौर जनपद सदस्य फरसवानी, श्रीमती ज्योति प्रहलाद बियार सरपंच ग्राम पंचायत फरसवानी, श्रीमती सीमा प्रमोद राठौर उपसरपंच ग्राम पंचायत फरसवानी एवं समस्त नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने एवं अन्य किसी प्रकार से जानकारी के लिए 8839261830 (पौराणिक तिवारी महाराज), 7999083205 (रामनारायण शराफ़) नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है।
