
कोरबा (समाचार मित्र) जिला प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुके कुदुरमाल पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है बावजूद इसके कई भारी वाहन चालक पाबंदी को दरकिनार करते हुए उसपर आवागमन करने पुल का स्तेमाल कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि कुदुरमाल पुल काफी जर्जर हो चुका है जिसे जिला कलेक्टर के आदेश पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है जिसका बोर्ड भी उरगा चौक पर लगा हुआ है उसके बाद भी भारी वाहनों के कई चालक जोखिम उठाकर आवागमन करने से बाज नहीं आ रहे है जिससे किसी भी समय पर कोई अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
















































