
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी में 25 मई से 31 मई तक पांच कुण्डीय श्री विष्णु यज्ञ, श्री शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा, मूल पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम कलश यात्रा के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। गांव के सभी प्रमुख दैवीय स्थलों पहुंचकर पूजा अर्चना कर तालाब से कलश में जल भरा गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित पौराणिक तिवारी के मार्गदर्शन में आज शाम से हाई स्कूल प्रांगण फरसवानी से कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य भर से सम्बंधित लोग शामिल होंगे।

रोज प्रातः 7 बजे से होगा पांच कुण्डीय श्री विष्णु यज्ञ ।
सात दिनों तक लगातार चलने वाले इस यज्ञ में राज्य भर से प्रसिद्धि प्राप्त यज्ञाचार्य शामिल होंगे जिसमें मुख्य रूप से पं. निरंजन पाण्डेय (बिलाईगढ़), पं. वैभव तिवारी (बिलासपुर), पं. आकाश पाण्डेय (संभलपुर), पं. संजय दुबे (रायगढ़), पं. रूपक तिवारी (वैदिक), पं. रूपेंद्र तिवारी (बिलासपुर), पं. पवन पाठक (चांपा), पं. सुनील पाण्डेय (शास्त्री), पं. सुमित पाण्डेय (भगवती), पं. पौराणिक तिवारी (भगवती धर्म जागरण संयोजक), पं. सुभाष पाण्डेय (संस्कृत M.A), आचार्य प्रवर श्री, अयोध्या प्रसाद तिवारी, पं. लक्ष्मी प्रसाद दुबे, पं. संतोष तिवारी, पं. बबला महाराज, पं. सुरेश अवस्थी, पं. चंद्रिका तिवारी, पं. अरुण तिवारी, पं. तुषार दुबे, पं. हितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य यज्ञाचार्यों द्वारा यज्ञ सम्पन्न होगा।
श्री विष्णु पुराण एवं श्रीमद् भागवत कथा आज से शुरू ।
25 मई से 31 मई तक आयोजित इस विशाल यज्ञ कार्यक्रम के बीच भागवत ज्ञान के लिए श्री शिव महापुराण एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी रखा गया है जो आज से शुरू हो जाएगा। पण्डित संजय दुबे (शास्त्री) जो की पण्डित स्व. रामकांत जी (सीपत वाले) के शिष्य है के मुखार बिंदु से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। वहीं श्रीधाम वृन्दावन से आए डॉ. श्याम सुंदर परासर महाराज के शिष्य पण्डित योगेशचंद्र पाण्डेय (शास्त्री) जी जिन्होंने संस्कृत में M.A किया है के मुख से सुनने का अवसर प्राप्त होगा।