CrimeKartalaKorba

करतला थाना क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी, पुलिस को हत्या की आशंका, जांच शुरू !

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आज सुबह तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली का है। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी बांधापाली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं और एक पैर टूटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!