ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े फौजी को खंभे से बांधकर पीटा, भड़के 500 ग्रामीणों ने बोल दिया टोल प्लाजा पर हमला, तोड़ डाले सभी उपकरण !

देश (समाचार मित्र) टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा सेना के जवान को बर्बरता से पीटने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस फौजी की पिटाई की गई, वह ऑपरेशन सिंदूर में शामिल था।
वह छुट्टी में अपने घर आया था लेकिन मेरठ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने विवाद के बाद सैनिक और उसके भाई को खंभे से बांधकर निर्ममता से पीटा। इसके अगले दिन करीब 500 ग्रामीणों ने उस टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव वाले काफी गुस्से में दिखे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा कि, इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।
फौजी को पीटने वाले टोल प्लाजा पर अब ग्रामीणों ने बोला हमला।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया कि ‘यूपी-मेरठ में फौजी को पीटने की घटना से आक्रोशित गांववालों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। कल सुबह पंचायत बुलाई गई। इस मामले में आरोपी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय, अनुज गिरफ्तार हैं।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारी संख्या में गांव वाले जुटे हुए हैं और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। वो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांव वाले किसी से नहीं रुक रहे हैं। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हमला कर उनके कंप्यूटर आदि तोड़ दिया।
NHAI ने लिया सख्त फैसला।
NHAI ने मेरठ स्थित उक्त टोल पर 20 लाख का जुर्माना लगाने और लाइसेंस रद्द करने की बात कही है।