KorbaKartala

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने मनाया महाराज दक्ष प्रजापति जयंती उत्सव, क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित।

कोरबा (समाचार मित्र) अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वाधान में आज ग्राम पंचायत जर्वे (मड़वारानी) में महाराज दक्ष प्रजापति महोत्सव एवं चाक पूजन कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा निकालकर महाराज दक्ष प्रजापति जयंती मनाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य अतिथि शंभूनाथ चक्रधारी अध्यक्ष माटी कला बोर्ड एवं राज्य मंत्री दर्जा (छ0ग0 शासन) जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं जिला मंत्री अजय कंवर, जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर, श्रीमति लक्ष्मीन बाई जनपद सदस्य, श्रीमती उत्तरा कुंभकार भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कोरबा, संतोष कंवर सरपंच, कार्यक्रम के अध्यक्षता जयलाल प्रजापति, रामस्नेही प्रजापति युवा प्रदेश अखिल भारतीय प्रजापति उपाध्यक्ष (छ0ग0) राजकुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष माटी कला मंच कोरबा, युवा कार्यकर्ता महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, ललित प्रजापति, सौरभ प्रजापति, अजय प्रजापति निखिल प्रजापति, शुभम् प्रजापति एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ सज्जन सियान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!