Sakti

सक्ती: DM, SP ने जिले में बारिश से होने वाली समस्याओं को जानने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

सक्ती (परसन राठौर)। सक्ती जिले में विगत 3 दिवस से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले से गुजरने वाले नदी नाले उफान में चल रहे है साथ ही कई पुल पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। जिस कारण कुछ मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिले की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी एम आर आहिरे ने जिले के असोंदा-जर्वे सड़क मार्ग, तुर्री पुलिया सहित अन्य आवश्यक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कलेक्टर और एसपी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे, निर्वाचन केंद्र जर्वे का भी निरीक्षण किया। कुर्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर और एसपी ने निर्माणाधीन 6 बिस्तर वार्ड तथा नवीन स्थापित हाई मास्क सोलर लाइट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने असोंदा ग्राम में मितानिन और ग्राम की महिलाओं से स्वास्थ केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उसके बाद जामपाली के निर्वाचन बूथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी द्वारा मौसमी बीमारियों के रोकथाम के संबंध में हेल्थ सेंटर के तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, डीपीएम अर्चना तिवारी, एकांत गर्ग अभियंता गृह निर्माण मंडल, कैलाश यादव अभियंता सीजीएमएससी उपस्थित थे।

प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव तथा अन्य सूचना के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7724892647 पर किया जा सकता है संपर्क

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 7724892647 है। संपूर्ण व्यवस्था के लिए सुशीला साहू प्रभारी अधिकारी सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button