Blog

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं’: यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ।

उत्तरप्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियां अपनी कमर कस रही हैं। शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीठ से उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।” राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button