BlogKorba

रामपुर विधायक ननकीराम कंवर हुए 80 साल के, पढ़िए जीवन परिचय, जानिए कैसे बने क्षेत्र के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता!

Nimesh Kumar Rathore (Chief Editor)

कोरबा: 21 जुलाई 1943 में जन्म लिए बहुचर्चित नेता रामपुर विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड तोड़ 6 बार विधायक रहे आदिवासी नेता ननकीराम कंवर का आज जन्मदिन है। वो आज 80 वर्ष के हो गए है। ननकी राम कंवर रामपुर विधानसभा से भाजपा की टिकट पर छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। रामपुर विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। जनसंघ सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुवात करने वाले ननकी राम कंवर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। एलएलबी की डिग्री ग्रहण कर वकालत करने वाले कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही कई विभागों के मंत्री रह चूके हैं। हालही में उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि अगर इस बार भाजपा की सरकार नही आयेगी तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:-

ननकीराम कंवर कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा से 6 वीं बार विधायक चुने गए हैं। वो ग्राम बंधवाभांठा, तहसील बरपाली के निवासी है। ननकीराम कंवर ने सन 1969 में जनसंघ सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था। जिसके बाद उन्होंने सन 1972 में अपना प्रथम विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 1977 में वे रामपुर विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े और पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार 1990,1998, 2003 एवं 2008 में विधायक बने। 2013 हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट फिर से वह विधायक चुने गए हैं। ननकीराम कंवर अविभाजित मध्यप्रदेश में सन 1977 से लेकर 1979 तक राजस्व विभाग के संसदीय सचिव रहे। उसके बाद 1979 में राजस्व विभाग के राज्य मंत्री बने। 1990 में मंत्री मध्यप्रदेश शासन बनें। इस दौरान वन एवं कृषि विभाग के मंत्री रहे। मंत्री रहने के साथ ही वह संगठन की राजनीति में भी सक्रिय रहे और भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 1992- 93 में मंत्री जनशक्ति नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रहे। 1994 से 98 तक वह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। 1998 से 2000 तक वह सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति एवं प्रत्यायुक्त समिति मध्यप्रदेश विधानसभा रहे। 2000 में वह सदस्य सदन समिति एवं विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2001- 2 में वह सदस्य विशेषाधिकार समिति एवं सदन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2003-4 में वह सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति एवं आचरण समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे।

राज्य विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर हुए प्रथम विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनी और ननकीराम कंवर कृषि, राजस्व, सहकारिता पशुपालन मत्स्य पालन,खाद्य एवं विधि विधाई कार्य विभाग के मंत्री बने। 2004 में वह पदेन सदस्य नियम समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2005-07 में वह सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2008 में राज्य में भाजपा की सरकार रिपीट होने पर उन्हें गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं सहकारिता विभाग बनाया गया। 2013 का विधानसभा चुनाव वह हार गए। 2018 में दोबारा वह रामपुर से विधायक चुने गए 2019- 20 में वह सदस्य नियम समिति एवं पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। इसके अलावा 20-21 में ननकीराम कंवर विधानसभा में इन्ही समितियों के दुबारा भी सदस्य रहे।

ननकीराम कंवर रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। रामपुर विधानसभा सीट क्षेत्र क्रमांक 20 कहलाता है। यह अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है यहां कुल मतदाताओं की संख्या 201629 है। जिसमे से 168016( 83.33 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ननकीराम कंवर को 65048 (38.72 प्रतिशत) वोट मिले थे। तो वही उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी जनता कांग्रेस के फूलसिंह राठिया को 46873(27.90%) वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्याम लाल कंवर तीसरे स्थान पर रहें थे। उन्हें 44261( 26.34%) वोट मिले थे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button