ChhattisgarhKorba

रामपुर विधानसभा में टिकट वितरण से कई कार्यकर्ता नाराज़, बार-बार पार्टी बदलने वाले नेता फूलसिंह राठिया को टिकट देने पर विवाद, श्यामलाल कंवर सहित कार्यकर्ताओं ने हाई कमान को लिखा प्रत्याशी बदलने को पत्र!

कोरबा (समाचार मित्र) आज दोपहर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने अपने भैंसमा स्थित आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने फूल सिंह राठिया को प्रत्याशी के रूप में मैदान उतारने का निर्णय लिया है। जिससे नाराज पूर्व विधायक श्यामलाल ने अपने आवास में आज गुरुवार को बैठक आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर के प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को बदलने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। श्यामलाल कंवर ने हाई कमान को एक पत्र लिखकर रामपुर के प्रत्याशी को बदलने की मांग की है जिसमें श्यामलाल के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने हस्ताक्षर किये हैं। उनका कहना है अगर रामपुर से प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हाई कमान को लिखे पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि फूलसिंह राठिया को कभी कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा नही रहा है। वर्तमान प्रत्याशी फुलसिंह राठिया कई राजनैतिक दलों से चुनाव लड़ चुके है और हमेशा कांग्रेस पार्टी को चुनाव में हराया है।

पढ़े पत्र…

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button