Korba

राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश, जानें कारण ?

कोरबा। शासन के नियमानुसार 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नती दी जाती है। इस विषय पर जिला कलेक्टर को ध्यान आकर्षित करने चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा था। जिनपर कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जिन्होंने 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर ली की सूची SDM और विभिन्न तहसीलदारों से मांगी थी। सूची भेजने के बाद भी अभितक कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नती नही दी गई है। कर्मचारियों के रिक्त पदों के बाबजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष है।

तृतीय श्रेणी कर्मचारी में करें पदोन्नत !

राजस्व विभाग के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति की मांग कर रहे है जो तृतीय श्रेणी में पदोन्नत होकर रिक्त पदों पर भरे जाने की मांग कर रहे है। कोरबा के तात्कालिक कलेक्टर संजीव झा ने कर्मचारियों को पदोन्नती देने का आश्वासन दिया था।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button