KorbaSakti

मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर बढ़ाया महिलाओं का सम्मान, महिला आरक्षण बिल पास होने से माता-बहनों की बढ़ेगी भागीदारी: झाम लाल साहू

सक्ति (परसन राठौर) जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिवमो जिला कोरबा, पूर्व बीडीसी व सक्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के दावेदार भाजपा नेता झाम लाल साहू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की प्रयास सफल रहे हैं। मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में महिलाओं को दिया अमूल्य उपहार इससे नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व बढेगा और भारत देश नया कीर्तिमान रचेगा।हाल ही में लोकसभा और राज्य सभा दोनों ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 (128 वा संवैधानिक संशोधन विधेयक) अथवा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर दिया यह विधेयक लोकसभा, राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटे 33 प्रतिशत आरक्षित रहेगा। बीते 7 दशक में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने महिलाओं को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया मोदी सरकार ने देश की आजादी के बाद पहली बार महिलाओं के लिए न केवल शौचालय का निर्माण किया, बल्कि माता बहनों को गैस सिलेंडर देकर इनके जीवन को सरल करने की एक दिशा में एक अच्छा काम किया। कांग्रेस पार्टी इस महिला आरक्षण बिल पर दावे कर रही है, सच तो यह है कि शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीठ दिखने वाली कांग्रेसी महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील है।संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण कोई विकल्प नहीं है। मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग विशेष कर ओबीसी एससी एसटी वर्ग के महिलाओं के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले ही मोदी जी ने विश्वकर्मा श्रम योजना के अंतर्गत 3 लाख की राशि का कर्ज देने की घोषणा समाज के कमजोर वर्ग महिलाओं के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और त्वरित सकारात्मक निर्णय ले रहा है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button