Korba

मानसून से टूटा आस, नहर में पानी बंद, किसानों को सताने लगी फसल की चिंता ! जाने किस घटना की वजह से नहर में पानी नही छोड़ रहा सिंचाई विभाग ?

कोरबा/करतला: बरपाली, कोथारी, फरसवानी, देवलापाठ, रीवापार, सहित दर्जनों गांवों के किसान नहर में पानी नही आने से परेशान है। हल्की बरसात के बाद किसानों ने आस लगाया था की बरसात अच्छी होगी इसलिए कृषि कार्य जोरो से करना शुरु कर दिया था। रोपा लगाने के लिए पर्याप्त वर्षा तो हो गई थी परन्तु रोपा लगाने के बाद अचानक निकले तेज धूप से किसान परेशान है। चिलचिलाती धूप से खेत सुख रहे है और बारिश भी नही हो रही है जिससे फसल नुकसान का डर बना हुआ है। मानसून की आस छोड़ चूके किसान अब सिंचाई विभाग के नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे है।

नहर में छोड़ा था पानी, फिर अचानक हुई घटना !

सिंचाई विभाग ने कृषि कार्य के लिए पानी छोड़ा था परन्तु कुछ दिनों पहले ही एक व्यक्ति के शव की तलाश में पानी को बंद कर दिया गया था। सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का शव मिल गया है और 26 या 27 जुलाई से फिर से पानी नहर में छोड़ा जा सकता है। अगर जल्द पानी कृषि के लिए नही छोड़ा गया तो कई किसानों के फसल बर्बाद हो सकते है।

कृषि कार्य पिछड़ा, 40 प्रतिशत किसानों ने अभितक नही लगाया धान !

मानसून की आस में बैठे ज्यादातर किसानों को मानसून से कोई ख़ास फायदा नही हो रहा है जिसकी वजह से कृषि कार्य पिछड़ा हुआ है। 40 प्रतिशत किसानों ने अभी तक कृषि कार्य पुरा नही किया है। स्थानों पर पर खेत पूरी तरह से सुख चुके है अच्छी बारिश की संभावना में किसान प्रतीक्षा कर रहे है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button