प्रति एकड़ 20 क्विंटल की जगह 19 क्विंटल 40 किलो धान खरीदा जा रहा, किसान फिर ठगा कर रहे महसूस, शासन के आदेश की हो रही अवहेलना।
रायपुर (समाचार मित्र) राजधानी सहित ज्यादातर जिलों में धान खरीदी के नाम पर किसानों के साथ जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। सरकारी आदेश की नाफरमानी करते हुए केंद्र में प्रति एकड़ 20 क्विंटल की जगह 19 क्विंटल 40 किलो धान खरीदा जा रहा है। जिसके चलते एक क्विंटल के पीछे किसानों को करीब 60-80 किलो का नुकसान हो रहा है। ऑपरेटर बताते है कि पोर्टल में ही शासन स्तर से सुधार की कोई व्यव्स्था नही है जिससे स्वतः ही 19 क्विंटल और 40 किलो खरीदना पड़ता है। शासन को अपने पोर्टल में बदलाव करने से ही इस समस्या से निजात मिलेगा।
किसानों ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में खुलेआम गड़बड़ी किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का आदेश है. लेकिन धान खरीदी सॉफ़्टवेयर में 19 क्विंटल 40 किलो धान ही अपलोड हो रहा है. 20 क्विंटल धान का खरीदी का वादा केवल छलावा तो नही किसान फिर से ठगा हुआ महसूस कर रहे है।