कटघोरा। पेड़ कुदरत का एक अनमोल और बहुमूल्य तोहफ़ा है। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और पेड़ो के बिना हमारा धरती पर जीवन असंभव है। पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन और भोजन प्रदान करते हैं अपितु यह हमारे जीवन को जीने के लिए अति- आवश्यक वस्तुएँ जैसे कि, दवाइयाँ ,स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल, वर्षा आदि प्रदान करने में अपना विशेष योगदान देते हैं। पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रखते हैं तथा प्रकृति को स्वच्छ और हरी-भरी बनाने में सहायता करते हैं। पेड़ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीव-जंतुओं के जीवन को प्रभावित करते है। पेड़ के महत्व को व्यावहारिक रूप से विद्यार्थियों को समझाने एवं प्रकृति के संरक्षण में अंशदान करने के उद्देश्य से शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा के शैक्षणिक स्टॉफ एवं कार्यालयीन स्टॉफ ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर रोपे गए पौधों को गोद लिया, एवं उनकी पल्लवन और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अशोक एवं वागनविलिया का पौधरोपण किया। एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। डॉ पूनम ओझा, डॉ शिवदयाल पटेल कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, नूतन पाल कुर्रे, डॉ प्रिंस मिश्रा, डॉ डीडी टंडन, यशवंत जायसवाल, शैलेंद्र ओटी, प्रतिमा कंवर, प्रेम नारायण वर्मा, बाला राम साहू, डॉ कल्पना शांडिल्य, चंचल वैष्णव, एम एम श्याम, के के दीवान, के के मरकाम, विकास जायसवाल, लक्ष्मीन बाई, सविता नेताम, कंचन देवी, महिपाल सिंह, देवेंद्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, ईको क्लब, आई क्यू ए सी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Related Articles
पत्रकारिता के भीष्म पितामह देहदानी प्रदीप महतो का निधन, दशकर्म में पुत्र और पुत्र वधु ने भी कर दी देहदान की घोषणा, पत्नी ने किया नेत्रदान, पूरे परिवार ने प्रस्तुत किया समाजसेवा की नई मिसाल !
October 16, 2024
सरपंच काट रहे करतला जनपद के चक्कर, समय से पहले कार्य पूर्ण करने वालो को नही मिलता समय पर भुगतान, सरपंच संघ अध्यक्ष का बड़ा आरोप !
October 7, 2024
करतला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, महिला एवं बाल विकास विभाग रिक्त पदों पर कर रहा भर्ती ।
September 26, 2024
KORBA : लैंको अमरकंटक प्लांट हुआ अदानी ग्रुप का, अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई पूर्ण।
September 22, 2024