Chhattisgarh

चुनावी वर्ष में कर्ज माफी की किसानों को आस, कृषि लोन लेने किसानों में देखा जा रहा उत्साह !

रायपुर। चुनावी वर्ष में कृषि लोन ले रहे किसानों को फिर से कर्जमाफी होने की आस है इसीलिए ज्यादातर किसानों में कृषि लोन लेने होड़ मची हुई है। अब तक 13 लाख से ज्यादा किसानों ने उठाया 5785.65 करोड़ का ऋण इस खरीफ सीजन 2023 के लिए राज्य सरकार 6100 करोड़ रुपये कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा है। इसके मुकाबले 30 जुलाई की स्थिति में 5785.65 करोड़ का ऋण 13 लाख 16 हजार 184 किसानों ने ले लिया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। खरीफ सीजन 2022 में राज्य के किसानों को इसी अवधि में 4689.48 करोड़ रुपये का ऋण 11 लाख 66 हजार 242 किसानों को वितरित किया गया था।

इसलिए किसानों को उम्मीद

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही किसानों की कर्ज माफ़ी थी। सहकारी बैंक और ग्रामीण बैंकों से कर्जा उठाने वाले करीब 17 लाख 82 हजार किसानों का 9270 करोड़ का कर्ज माफ किया गया था।

धान खरीदी का भी टूटा रिकार्ड ।

राज्य में 24.98 लाख पंजीकृत किसानों के 32.19 लाख हेक्टेयर रकबा को देखते हुए पिछले वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का अनुमान था और 23 लाख 41 हजार 935 किसानों ने धान 2640 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर बेचा है। सरकार ने 107 लाख 51 हजार 858 टन धान की खरीदी कर नया रिकार्ड कायम कर बीते साल 98 लाख टन धान खरीदी के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने के साथ 125 लाख टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने कहा, जिन जिलों में लक्ष्य से अधिक मांग है वहां लक्ष्य को बढ़ाने का विचार किया जा सकता है। यह बात सही है कि इस बार हमारा लक्ष्य पहले ही पूरा हो गया।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button