Korba

कोरबा: मुख्यमंत्री के संबोधन के बीच भाजपा नेता ने किया हंगामा, दिखा दिया काला झण्डा, गिरफ्तार।

कोरबा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में आम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक एक भाजपा कार्यकर्ता ने बीच सभा में ही हंगामा मचाना शुरु कर दिया। बीच सभा के ही मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखा दिया गया। वही हंगामा मचाने के दौरान पुलिस ने अजय कंवर को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश नीति अनुसंधान के दल सह नायक युवा मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़ अजय कंवर ने कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल मुर्दाबाद वापस जाओ नारा लगाते हुए काला झण्डा दिखा दिया। देरी ना करते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल अजय कंवर को पकड़ कर सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची और पुलिस ने धारा 151 के प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए भाजपा नेता अजय कंवर को न्यायालय में पेश किया। भाजपा नेता अजय कंवर को देर शाम तक कोर्ट से जमानत मिल गई।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button