Korba

किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर ठग रही कांग्रेस सरकार, थमाया जा रहा मुरूम और मिट्टी, बीजेपी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

कोरबा। किसानों को दबावपूर्वक बेची जा रही अमानक गोबर खाद के माध्यम से हो रही अवैध उगाही पर रोक लगाने की मांग लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने धरना दिया।

तदुपरांत रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य धरमलाल कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा पैमाना तो यह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति को 40 हजार के उधार तले दबा दिया है। छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला, शराब घोटाला समेत ऐसे अनेक घोटाले किए गए हैं, जिसका जवाब लेने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता तैयार बैठी है।आइटीआइ चौक पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य कौशिकने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है, उसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मुरूम और मिट्टी को जबरदस्ती थमा कर भूपेश सरकार किस मुंह से किसान हितैषी होने का राग अलापती है। उन्होंने कहा कि किसानों को धोखे में रखकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने पौने पांच सालों तक किसानों पर अत्याचार करते रही। धान खरिदी के दौरान हर तरह की बाधाएं खड़ी करते रहे है।

धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचने वाले किसानों को रास्ते में रोककर टैक्स वसूला जाता। गिरदावरी के नाम किसानो के साथ शोषण किया गया। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। तदुपरांत रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करने रवाना हुए, पर रास्ते में ही उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। किसान मोर्चा ने ज्ञापन में कहा है कि सोसाइटियों में किसानों को मिट्टी व कचरा मिला हुआ अमानक गोवर बाद दबावपूर्वक बेचा जा रहा है। यह अवैधानिक और अमानवीय है। भाजपा किसान मोर्चा की मांग है कि इस पर तत्काल रोक लगाते हुए किसानों से ली गई रासि वापस की जाए। इस दौरान रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, ज्योति नंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, संतोष देवांगन, मनोज शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर समेत भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button