ChhattisgarhKartalaKorba

किसानों के लिए अच्छी फसल मांगने रामपुर विधायक ननकीराम कंवर आज करेंगे वरुण यज्ञ, जानें कहा होगा पूजा !

कोरबा (समाचार मित्र) अल्प वर्षा के कारण खेत सुख रहे है और नमी जानें से किसानों को फ़सल खराब होने की चिंता सताने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण शराफ़ ने बताया की किसानों की समस्या को देखते हुए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वरुण यज्ञ करवाने का फैसला किया है ताकि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सके और किसानों की फ़सल खराब न हो।

आदर्श ग्राम फूलझर में आज होगा वरूण देव पूजन और यज्ञ।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम फुलझर में वरूण देव पूजन एवं यज्ञ का अयोजन रखा गया है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रातः 11 बजे से यह पूजन और यज्ञ शुरू हो जायेगा।

क्षेत्र के किसानों को किया आमंत्रित!

रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने क्षेत्र के समस्त किसानों को इस पूजन कार्य और यज्ञ को सफ़ल बनाने के लिए आमंत्रित किया है। दर्जनों पण्डित मिलकर आज इस पूजन कार्य को सम्पन्न कराएंगे तथा वरूण देव को प्रसन्न कर अच्छी वर्षा और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button