KorbaKatghora

कटघोरा कॉलेज के रासेयो स्वयंसेवको ने पेड़ों को राखी बाँधकर सुरक्षा का संकल्प लिया, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की पहल!

कटघोरा (समाचार मित्र) शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बालिका स्वयंसेवको  ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पेड़ों को राखी बाँधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इन स्वयंसेवको  का मानना है कि पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन का सबसे बड़ा प्रदाता है। पेड़ों की सुरक्षा करके न केवल मानव जाति अपितु सम्पूर्ण जीव जगत की सुरक्षा की जा सकती है। इससे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा, डॉ मदनमोहन जोशी प्राचार्य के सतत मार्गदर्शन एवं संरक्षण में स्वयंसेवको द्वारा लगातार नवाचार के माध्यम से सामुदायिक हित की भावना को लेकर कार्य किया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ पूनम ओझा, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवदयाल पटेल एवं प्रतिमा कँवर से मार्गदर्शन लेकर रक्षाबंधन के इस पावन अवसर को इन्होंने यादगार बना दिया है। इन स्वयंसेवको में प्रमुख रूप से बिंदु पटेल दलनायक, अंजनी पटेल, कशिश आदित्य, तान्या जायसवाल, रागिनी विश्वकर्मा  सहित बड़ी संख्या में शामिल हैं।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button