Chhattisgarh

अब मोबाइल पर मिशल बंदोबस्त, 1929-1945 तक के रिकार्ड हुए आनलाइन, तहसील कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा मुक्ति !

रायपुर। प्रदेश के लोगों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मिसल बंदोबस्त आनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाइल पर ही देख और उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।

लोगों को कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है परन्तु अब रिकार्ड आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने राहत मिलेगी।

मोबाइल पर ऐसे मिलेंगे रिकार्ड

मिसल बंदोबस्त रिकार्ड पोर्टल का लिंक https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है। इसमें ग्राम वार एव नाम वार रिकार्ड कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड आनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाना होगा। होम पेज पर पूछी गई जानकारियों जैसे जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करना पड़ेगा। पूछी गई जानकारियों को दर्ज करने के खोजें पर क्लिक करें। स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड खुल जाएगी। खुले हुए पेज में नाम ढूंढ कर और उसके आगे सलेक्ट पर क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंट के आप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

लोगाें की सुविधा के लिए 1929-1945 तक के रिकार्ड पोर्टल में अपलोड किया गया है। इसे मोबाइल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button